लेबल

रविवार, 21 जुलाई 2019

पैसे की खातिर माँ ने किया....................

पैसे की खातिर माँ ने किया रिश्ते का खून
ग्रेटर नोएडा। करोड़ों की संपत्ति हड़पने की नीयत से मां ने अपने दमाद के साथ मिलकर अपनी ही विधवा बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में हालांकि, सास और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) रणविजय सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को सूरजपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव की रहने वाली हुस्नारा नामक महिला की हत्या कर दी गई थी। उसकी मां बानो ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में प्रतीत हुआ कि महिला की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच की, तथा आज उसकी हत्या के आरोप में उसके जीजा सगरूद्दीन तथा मां बानो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि हुस्न आरा के बैंक खाते में करीब 50 लाख रुपए हैं तथा उसके नाम से करोड़ों की जमीन है। आरा के पति की पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की मां बानो और जीजा ने एक षड्यंत्र के तहत लाठी से उसका गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा इस मामले को आत्महत्या बताकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मृतका की अकूत संपत्ति को हड़पना चाहते थे, इसलिए उसकी हत्या की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी व मृतका के खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है।


दहकती खबरें 
ब्यूरो रिपोर्ट 


 


बोलीं प्रियंका गांधी, शीला दीक्षित का.........

बोलीं प्रियंका गांधी, शीला दीक्षित का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति, बहुत प्यार करती थीं मुझसे
वाराणसी । दिल्ली की सीएम और यूपी की बहू शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार जानते ही कांग्रेसजनों मे शोक की लहर दौड़ गई है। यह सूचना पार्टी महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को तब मिली जब वह बनारस में थीं। सूचना मिलते ही वह फौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब प्रियंका गांधी ने कहा कि वह मुझसे बहुत प्यार करती थीं। जब भी मिलते थे वह प्यार से गले लगाती थीं। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वैसे वह बड़ी नेता थीं उनका निधन कांग्रेस और देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। खास तौर पर दिल्ली के लिए। दिल्ली के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है।बता दें कि शीला दीक्षित का बनारस से भी काफी लगाव रहा। वह कई बार यहां आईं। खास तौर पर चुनाव के मौके पर वह बनारस जरूर आती थीं। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले जब उन्हें सीएम का चेहरा प्रोजेक्ट किया गया था तब वह बनारस आई थीं और यहां के बारे में पुराने लोगों से मिल कर एक-एक जानकारी हासिल की थी। तब यह चर्चा भी चली कि वह बनारस शहर दक्षिणी से पार्टी की प्रत्याशी होंगी। लेकिन बाद में कांग्रेस ने रणनीति बदली और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हो गया। लेकिन पक्के महाल से उन्हें काफी लगाव रहा। यही वजह थी कि वह जब भी आतीं उनकी एक सभा चैक थाने के पास जरूर होती थी। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान वह जब बनारस आईं थीं तो संकट मोचन मंदिर के महंत और संकटमोचन फाउंडेशन के चेयरमैन से मिलीं तथा गंगा की दुर्दशा पर विस्तार से चर्चा की थी। वह गंगा की दुर्दशा देख-सुन कर काफी द्रवित हुई थीं।


दहकती खबरें
ब्यूरो रिपोर्ट 


शनिवार, 13 जुलाई 2019

पानी का संकट 2020 तक 21 बड़े शहेर मे बूँद बूँद को तरसे लोग

पानी का संकट 2020 तक 21 बड़े शहेर मे बूँद बूँद को तरसे लोग


दहकती खबरें
अंजुम खान
वरिष्ठ पत्रकार


M P मे 15 साल मै 35 करोड़ो  खर्च किए के  घर घर नल से जल पहुँचे, नल कहा गया  जल कहाँ गया और धन कहा  गया आज  अभी से यदि पानी को लेकर कुछ नहीं किया गया तो बोतल का भी पानी नहीं. मिलेगा नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है की 60 करोड़ भारतीय गंभीर जल संकट से गुज़र रही है साफ पानी  नहीं मिलने के कारण भारत  मे हर साल लगभग 2लाख लोग.. मर जाते है हर दिन साफ पानी नहीं मिलने से 547लोग मर जाते है क्या आंकड़े काफ़ी है पानी को लेकर कुछ करने के लिए या अभी हम इंतजार करेंगे के हर दिन 1हज़ार लोग मारे तब हम कुछ करेंगे 2030 का साल आते आते पानी का संकट कितना गहरा हो जायेगा सोचिये Britain का एक अखबार  independent ने लिखा हैँ अब ज़मीन मे जितने धरती बची है उसे भी आप पेड़ से भर दे तो भी ग्लोबल वार्मिंग से हम नहीं  बच सकते cheenai का हाल   बद से बतर होता जा raha hai इतना बड़ा महानगर पानी के संकट से गुज़र रहा हैँ हालत ये है की  metro का ac बंद करना पड़ा क्योंकि हर दिन 9000लीटर खपत है दोहपर से लेकर शाम 5 बजे तक बंद रहेगा 4 झील  है शहर मै और इन सब का जल स्तर 70 साल मै सब से नीचे गया है शहर 5हज़ार पानी के टैंकर  दौर रहे है पूरा शहर पानी के टैंकर मै जी रहा है शहर मे की आपूर्ति मै 40%की कटौती की गयी है लोगो को पानी के लिए रात 3बजे से लाइन मैं लगना पड़ता हैँ तब जा कर 9 बजे सुबह पानी मिलता हैँ पानी खरीदने के लिए लोगो को 1500से 2000 तक  खर्चा  करना पड़ रहा है 2018 मै नीति आयोग ने कह दिया था आने वाले दशकों मे चेन्नई का स्रोत समाप्त हो जायेगा चेन्नई मेँ सारे स्विमिंग पूल बंद कर दिए हैँ 19जिलों मे  भूमि जल स्तर काफ़ी काम हो गया हैँ अस्पतालमै मरीज़ के लिए पानी का इंतज़ाम करना मुश्किल पड़ रहा है सरकार के नाक के नीचे चेन्नई और उसके आस पास के जिलों aur तालाबों को पाठ के कॉलोनी  बना दी गयी सीमेंट के कारण पानी के ज़मीन के अंदर जाने का रास्ता बंद हो गया तो water रिचार्ज कैसे हो गा नीति आयोग की 14 जून को जारी एक रिपोर्ट मै कहाँ गया देश इतिहास मे पानी के सबसे बड़े सकंट का सामना कर रहा है रिपोर्ट के मुताबिक सन  2020 यानि अगले साल तक देश के 21बड़े शहर मे भूमि गत जल समाप्त हो जायेगा 
क्या कारण हैँ     summersebl पंप के कारण ज़मीन का पानी गायब हो रहा है दिसंबर 2010मै पंजाब हरयाणा हाई कोर्ट ने गुरुग्राम जिले मै बोरवेल लगाने. मै रोक लगा दी थी  पानी की कमी के कारण देहली को पानी  नहीं मिल रहा है देहली 11सौ 40मिलियन गेलेन प्रतिदिन पानी चाहिए. मगर मिल रहा है 9सौ 36 मिलियन गेलन विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया मै सब से ज़्यादा भूमि गत जल निकाल ने वाला देश है दुनिया मे जितने भी भूमि गत जल है उसका 25%हर साल भारत निकाल ता है यानी ढाई लाख करोड़ लीटर पानी निकाल लेता है लुधियाना नगर निगम सर्वें कर रहा था की कितने sumerrsebl बिना लाइसेंस के चल रहे है तो पता  चला 4 हज़ार से अधिक बिहार मे पीने का पानी मात्र 5%है तालाब तक पर कब्ज़ा हो रहा है बिहार की ज़मीन पर इस वक्त सरकारी और प्राइवेट मिल कर अवैध तौर पर लाखो की संख्या मेँ summersebl लगा चुके है दरभंगा मै प्राइवेट और सरकारी की संख्या फ़ाइललो.मै 839 है ज़्यादातर  सुख गए है पानी कहाँ गया इस जिले मे एक प्रखंड है birol जहा 890प्राइवेट और सरकारी तालाब है इस जिले के किसी भी प्रखंड मै जाईए तो 100, 200, 250, तालाब मिलेंगे जिसे स्थानीय भाषा मै पोखरा भी कहा जाता है 40साल पहले दरभंगा मे 400तालाब थे सरकारी रिकॉर्ड पर अब आधे लापता है बाकि सूख चुके है तालाब और पोखरा भूमाफिया डकार गए नीति आयोग के अनुसार वाटर इंडेक्स. मै भारत 122 देशो मै 120 वे स्थान पर हैँ यानि प्रदूषित पानी मै 122देशो  मै हम 120 वे स्थान पर है     हमारे देश मे करोड़ लोगो को लगता हैँ पानी मुफ्त मिलती हैँ और वह इसे इस तरह से बर्बाद करते hai पूछो मत रोज़ 4000करोड़ लीटर पानी बर्बाद होता है दूसरे तरफ 6करोड़ 30लाख लोग को पानी नहीं मिलता      पानी कैसे बचाए     टूटी फूटी पाइप लाइन से 40%पानी बर्बाद होता है कार धोने मेँ 19करोड़ लीटर पानी बर्बाद होता है भारत मै दुनिया 10%लोग प्यासे रहते है भारत मै 23%लोग को दिन भर मे 40 लीटर पानी मिलना मुश्किल एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर मै 200शहर और 10मेट्रो सीटी डे जीरो की तरफ बढ़ रहे है डे जीरो यानि वह वक्त जब नल मै पानी नहीं होगा टूथपेस्ट करते समय नल खुला  छोड़ा तो एक बार मै 4 लीटर पानी बर्बाद होता है shaver से नहाने मै प्रति व्यक्ति 75 लीटर  पानी बर्बाद होता है बाल्टी से नहाने से 80% जल बचाये जा सकता है कार को बाल्टी से धोने से  तो 20 लीटर पानी लगता है जबकि पाइप से कार धोने से 150 लीटर पानी लगता है पाइप लाइन के वाल्व की खराबी प्रति दिन 17%से 44% पानी बेकार बहा दिया जाता है  गुजरात और. महाराष्ट्र 11% पानी बचा है देहली ka90% भूमि   गत जल का स्तर गंभीर स्तिथि. मै पहुंच गया है आंध्र प्रदेश तेलंगाना कर्नाटका केरल  तमिलनाडु मै 11%ही पानी झारखण्ड ओड़िशा पच्छिम बंगाल एवं त्रिपुरा मै 21% पानी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ मै 25% पानी तमिलनाडु मै बड़े जल आशाओ मै 40%पानी कम हुआ महाराष्ट्र मै 4 जल आशाओ 2% पानी कर्नाटक मै 1%से 2% पानी  बचा है बड़ी बात  RO मै 60% पानी  बर्बाद होता है बोतल बंद पानी मै 1लीटर पानी भरने मै 3लीटर पानी बर्बाद  होता है इस इंडस्ट्री को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है अगर इस मुद्दों पर सरकार पहले दयान देती तो ये हालत नहीं होते भारत मै पानी की खपत 85% खेती मै 10% उद्योग मै 5% घरेलु मै 2030. मै मांग दुगना हो जायेगा  1994 मै प्रति व्यक्ति 6000 घन मीटर थी 2000 मै प्रति व्यक्ति 2300 घन मीटर रह गई 2025तक 1600 तक रहने की आशंका है बोतल बंद  पानी  का दस हज़ार कारखाने क्यों नहीं बंद हुए देहली एनसीआर. मै 64 कारखाने को पानी के पैकिंग का लाई सेन्स  पेप्सी कोक जैसी बहु राष्ट्रीय बोतल की प्लान्ट भी है जिसमे रोज़ाना कई लाख  घेलन पानी की खपत होती है देश मै ठोस जल संरक्षण नीति नहीं रोज़ाना लाखो gelan पानी बर्बाद हो जाता है बारिश का 65%  पानी  बहकर  समुद्र मै चला जाता है रोज़ाना 4लाख लीटर पानी गंदे नालो मै छोड़ा जाता है अगर देश भर मै होने वाले कुल बारिश का 5% पानी संघ रक्षितः कर लिया जाये करोड़ से ज़्यादा लोगो की साल भर की ज़रूरत पूरी हो सकती है  आज ही से पानी  बचाना शुरू करें तकि ये लड़ाई हम जीत सके


Featured Post

पढ़ी गई कुरान ए करीम मुकम्मल   मस्जिद कमेटी की ओर से नमाजियों को तबर्रूक दिया गया  हाफ़िज़ मोहम्मद दानिश रज़ा को  अहले कमेटी की तरफ से नज़राने के...